कृति सेनन लंबे वक्त से करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही

0
18

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की लव लाइफ अक्सर चर्चा में बनी रहती है। कृति का नाम लंबे समय से लंदन के करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया संग जुड़ रहा है। अब कृति ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को बर्थडे विश किया है। ये बर्थडे विश देख फैंस कह रहे हैं कि ये पक्का ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कृति सेनन ने क्या लिखा?

कृति ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को किया बर्थ-डे विश

कृति सेनन ने अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे क्यूटी! कृति ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें कबीर ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। कबीर के साथ कई बार तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं कृति सेनन

ये पहली बार नहीं है जब कृति सेनन ने कबीर बहिया की तस्वीर शेयर की हो। इससे पहले अगस्त में उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में दोनों की एक सेल्फी तस्वीर भी शामिल थी। कृति सेनन और कबीर बहिया का नाम लंबे वक्त से एक दूसरे से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, कृति और कबीर ने कभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है। फिर भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है।

ये भी पढ़ें: कृति सेनन ने कथित बॉयफ्रेंड कबीर के साथ मनाया 35 वां बर्थडे, पार्टी का डांस वीडियो वायरल

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?

कृति का कथित बॉयफ्रेंड कबीर के लिए बर्थडे पोस्ट रेडिट पर भी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि ये इनका एंड गेम है। 3 साल हो गए हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सोचो, कृति सेनन आपको क्यूटी बुला रही हैं। डैम लकी। एक ने कहा- आप लोग शादी कब करोगे? एक ने कहा- लगता है कबीर और कृति दोनों एक ही पेज पर हैं, नहीं तो अब तक तो दोनों का ब्रेकअप हो चुका होता। 2024 में शुरू हुई थी दोनों के अफेयर की चर्चा

कृति सेनन और कबीर की डेटिंग चर्चा सबसे पहले साल 2024 में शुरू हुई थी। कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड से 9 साल बड़ी हैं। कृति का जन्म 27 जुलाई, 1990 को हुआ था। वहीं, कबीर का जन्म 19 नवंबर, 1999 को हुआ था।

कौन हैं कबीर बहिया?

कबीर बहिया की बात करें तो वो यूके बेस्ड करोड़पति बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर वर्ल्ड वाइड एविएशन एंड टूरिज्म कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर बहिया क्रिकेटर्स महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. कबीर अक्सर महेंद्र सिंह धोनी संग चिल करते हुए भी नजर आते हैं।

LEAVE A REPLY