एफडी पर अधिक ब्याज की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज

0
2

फेडरल बैंक ने भी फिक्सड डिपॉजिट की दरों में इजाफा किया है। इससे पहले एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट की दरों में इजाफा किया था। बता दें, फेडरल बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन को चुनिंदा टाइम पीरियड के लिए 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गई हैं। फेडरल बैंक सीनियर सिटीजन के लिए एफडी को दरों को बढ़ाया है। नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू होंगी।

फेडरल बैंक सीनियर सिटीजन एफडी रेट्स

बैंक प्री मेच्योर सुविधा के साथ सीनियर सिटीजन को 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं, 1 करोड़ रुपये से अधिक के एफडी पर जहां प्री मेच्योर की सुविधा नहीं है वहां ग्राहकों को 7.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक का दावा हैं कि 35 महीने के पीरियड के लिए सालाना यील्ड 8.30 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें, दोनों दरें 35 महीने के टाइम पीरियड के लिए थी।

सामान्य नागरिकों को कितना ब्याज

अगर कोई सामान्य व्यक्ति 35 महीने के लिए बैंक में एफडी करता है और उसे प्री-मेच्योर की सुविधा चाहिए तो सालाना ब्याज 6.80 प्रतिशत मिलेगा। वहीं, प्री-मेच्योर की सुविधा नहीं लेने पर ग्राहकों को बैंक इस टाइम पीरियड के लिए 6.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

एचडीएफसी बैंक एफडी रेट्स (HDFC Bank FD rates)

इस दिग्गज प्राइवेट बैंक ने 4 नवंबर को नई दरें लागू की थी। बैंक सामान्य नागरिकों को सालाना आधार पर 6.60 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.20 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक एफडी रेट्स (ICICI Bank FD rates)

इस प्राइवेट बैंक ने अक्टूबर के महीने में एफडी की दरों में बदलाव कर दिया था। बैंक सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.20 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank FD rates)

इस बैंक ने भी 4 नवंबर को नई दरें लागू की थी। अब बैंक सामान्य नागरिकों को 6.80 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.55 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।

LEAVE A REPLY