चौथे वनडे में शुभमन गिल की जगह कौन लेगा ये सबसे बड़ा सवाल

0
12

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे शुक्रवार, 13 नवंबर को खेला जाना है। भारतीय प्लेइंग XI में कम से कम 3 बदलाव होना तय है। मेजबान टीम के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों के लिए कप्तान शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों ने आखिरी दो वनडे से हटने का फैसला किया है। गिल के बाहर होने से सवाल यह खड़ा होता है कि आगामी दो वनडे में रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर कौन होगा। भारतीय टीम में ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ के रूप में दो विकल्प है, अब देखना होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर किसे मौका देना पसंद करते हैं।

ईशान किशन के आने से मिलेगा लेफ्टी विकल्प

अगर अय्यर-गंभीर की जोड़ी रोहित शर्मा के ओपनिंग बैटिंग पार्टनर के रूप में ईशान किशन को चुनती है तो वह पारी का आगाज करने के साथ-साथ विकेट कीपिंग की भी भूमिका अदा कर सकते हैं। ऐसे में टीम मैंनेजमेंट एक स्पेशलिस्ट फिनिशर को टीम में जगह दे सकती है। ईशान किशन के आने से टॉप ऑर्डर में एक लेफ्टी बल्लेबाजी की भी कमी पूरी हो जाएगी। अभी तक गिल और रोहित पारी का आगाज करते थे, वहीं विराट कोहली और श्रेयस अय्यर नंबर-3 व 4 पर खेलते थे। गेंदबाजों की लय बिगाड़ने के लिए भारत नंबर-5 पर अक्षर पटेल का इस्तेमाल कर रहा था, ऐसे में किशन के आने से भारत को एक अच्छा ऑप्शन मिल जाएगा। 2021 में वनडे डेब्यू करने वाले ईशान किशन ने अभी तक कुल 32 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 ही बार उन्हें पारी का आगाज करने का मौका मिला है।

हालांकि इस दौरान उनके आंकड़े कमाल के रहे हैं। 9 मैचों में उन्होंने 61.87 की लाजवाब औसत के साथ 495 रन ठोके हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल हैं।

रुतुराज गायकवाड़ की जगह मिडिल ऑर्डर में नहीं बन रही

रोहित शर्मा के दूसरे ओपनिंग पार्टनर का विकल्प दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ हैं। अगर गायकवाड़ ओपनिंग नहीं करते तो उनकी जगह मिडिल ऑर्डर में नहीं बनती है। गायकवाड़ एक टॉप ऑर्डर प्लेयर हैं, ज्यादा से ज्यादा वह नंबर-4 तक खिसक सकते हैं, लेकिन वहां टीम इंडिया के पास पहले से ही विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के रूप में दो बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ऐसे में गायकवाड़ की जगह सिर्फ ओपनिंग में ही बनती है। हालांकि उनके होने से भारत के पास फिर टॉप-4 में सभी दाएं हाथ के बल्लेबाज हो जाएंगे।

2022 में वनडे डेब्यू करने वाला रुतुराज गायकवाड़ को वनडे में 12 ही मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें 4 बार उन्होंने ओपनिंग की है। इस दौरान उन्होंने 22 की औसत से 88 ही रन बनाए हैं।

ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ के ओपनिंग स्टैट्स देखकर यही समझ आता है कि किशन ही रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर होने के बेहतर विकल्प हैं। ईशान किशन का एक तो रिकॉर्ड शानदार रहा है, वहीं दूसरा वह टॉप ऑर्डर में एक लेफ्टी बल्लेबाज का भी विकल्प देंगे।

LEAVE A REPLY