जैसे हॉरर, कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर। अब हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज की स्टोरी को काफी पसंद किया गया था और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक थी।
क्या है सीरीज की स्टोरी
जैसा कि हमने आपको बताया कि ये सीरीज क्राइम थ्रिलर है तो इसमें सनी की स्टोरी दिखाई गई है जो आर्टिस्ट है। सनी के नाना का प्रिंटिंग प्रेस है और अपनी कंपनी के कर्ज में वो डूबे हुए हैं। अब अपने दादा और अपनी मदद के लिए सनी नकली नोट बनाने का सोचता है। अपने आर्टिस्ट स्किल्स का गलत फायदा उठाते हुए सनी, अपने क्लोज फ्रेंड फइरोज के साथ नकली पैसे प्रिंट करने लगता है। लेकिन वो मुश्किल में तब फंस जाता है जब फेक पैसों पर मंसूर दलाल की नजर पड़ती है। अब सनी और फिरोज मंसूर के जाल में फंस जाते हैं। अब मंसूर कैसे इस गुंडे और पुलिस से खुद बचाने के लिए क्या करता है, ये आपको सीरीज देखकर पता करना होगा। बता दें कि ये सीरीज साल 2023 में आई थी और इसके 8 एपिसोड्स हैं। इतना ही नहीं ये सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज भी थी।
क्या है सीरीज का नाम
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है फर्जी। फर्जी सीरीज को डायरेक्ट राज एंड डीके ने किया है। वहीं दोनों ने ही फिल्म को लिखा भी है। इस सीरीज में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन, राशी खन्ना, भूवन अरोड़ा, अमोल पालेकर, जाकिर हुसैन, कुब्रा सैत अहम किरदार में हैं।
कहां देख सकते हैं ये सीरीज
अगर आपको ये सीरीज देखनी है तो इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये सीरीज अमेजन की सबसे सक्सेसफुल, पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है।
बता दें कि ये सीरीज साल 2023 में आई थी और इसके 8 एपिसोड्स हैं। इतना ही नहीं ये सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज भी थी।
क्या है सीरीज का नाम
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है फर्जी। फर्जी सीरीज को डायरेक्ट राज एंड डीके ने किया है। वहीं दोनों ने ही फिल्म को लिखा भी है। इस सीरीज में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन, राशी खन्ना, भूवन अरोड़ा, अमोल पालेकर, जाकिर हुसैन, कुब्रा सैत अहम किरदार में हैं।
कितनी है रेटिंग
शाहिद कपूर फर्जी सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। बता दें कि इस सीरीज के जरिए शाहिद ने ओटीटी डेब्यू किया था। यह उनकी पहली वेब सीरीज है। आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के मुताबिक जब प्रोजेक्ट को पहले अनाउंस किया गया था तब फिल्म में शाहिद कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी होने की खबर आई थी। लेकिन फिर इस प्रोजेक्ट को बतौर वेब सीरीज कन्वर्ट कर दिया गया और नवाजुद्दीन को साइड कर विजय सेतुपति को इसमें लिया गया


























































