पीजीआई लखनऊ में अब छह नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू होंगे

0
9

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने संस्थान के छह विभागों में डीएम और एमसीएच पाठ्यक्रमों को मान्यता दे दी है। पीजीआई एमबीबीएस के बाद सीधे हार्ट सर्जन तैयार करेगा। संस्थान के सीवीटीएस विभाग में देश में पहली बार छह वर्षीय एमसीएच कोर्स की पढ़ाई होगी। इसके अलावा संस्थान में देश का पहला मैटरनल-फीटल मेडिसिन और हेमेटोपैथोलॉजी प्रदेश का पहला डीएम कोर्स शुरू होगा।

पेन मेडिसिन में तीन वर्षीय डीएम कोर्स,रेडियोथेरेपी एंड ऑन्कोलॉजी और पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में छह वर्षीय कोर्स शुरू होगा। इससे प्रदेश में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर तैयार करने के अवसर बढ़ेंगे। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीवीटीएस) विभाग में देश में पहली बार शुरू होने वाले छह वर्षीय एमसीएच कोर्स की खास बात यह है कि छात्र इसमें दाखिला लेकर दिल और छाती की सर्जरी की पढ़ाई करेंगे।

एमबीबीएस के बाद सीधे तैयार होंगे हार्ट सर्जन, देश में पहली बार 6 नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्स होंगे शुरू

Nov 12, 2026 06:04 am IST

By Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, लखनऊ

Nav
share

SGPGI को बड़ी उपलब्धि मिली है। संस्थान में छह सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स को NMC से मान्यता मिल गई है। इसके साथ ही MBBS के बाद सीधे छह साल के MCh कोर्स के जरिए हार्ट सर्जन बनने का रास्ता भी खुल गया है।

MBBS doctors

एमबीबीएस डॉक्टर (प्रतीकात्मक एआई निर्मित फोटो)

पीजीआई लखनऊ में अब छह नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू होंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने संस्थान के छह विभागों में डीएम और एमसीएच पाठ्यक्रमों को मान्यता दे दी है। पीजीआई एमबीबीएस के बाद सीधे हार्ट सर्जन तैयार करेगा। संस्थान के सीवीटीएस विभाग में देश में पहली बार छह वर्षीय एमसीएच कोर्स की पढ़ाई होगी। इसके अलावा संस्थान में देश का पहला मैटरनल-फीटल मेडिसिन और हेमेटोपैथोलॉजी प्रदेश का पहला डीएम कोर्स शुरू होगा।

पेन मेडिसिन में तीन वर्षीय डीएम कोर्स,रेडियोथेरेपी एंड ऑन्कोलॉजी और पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में छह वर्षीय कोर्स शुरू होगा। इससे प्रदेश में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर तैयार करने के अवसर बढ़ेंगे। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीवीटीएस) विभाग में देश में पहली बार शुरू होने वाले छह वर्षीय एमसीएच कोर्स की खास बात यह है कि छात्र इसमें दाखिला लेकर दिल और छाती की सर्जरी की पढ़ाई करेंगे।

आज का सवाल

नवंबर 2026 के पहले हफ्ते में किस सिंगर के ‘औरा इंडिया टूर’ की शुरुआत दिल्ली से हुई?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

दिल, कैंसर, नसों और पुराने दर्द से जुड़ी गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ तैयार होंगे

हेमेटोपैथोलॉजी से कैंसर विशेषज्ञ तैयार होंगे

पीजीआई में हेमेटोपैथोलॉजी में डीएम कोर्स शुरू करने वाला प्रदेश का पहला संस्थान होगा। इसमें खून से जुड़ी बीमारियों की पहचान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में प्रशिक्षित विशेषज्ञों की संख्या बढ़ सकेगी।

लंबे दर्द के इलाज के लिए तैयार होंगे विशेषज्ञ

संस्थान के पेन मेडिसिन में डीएम पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके विशेषज्ञ तैयार होने से लम्बे समय से दर्द से परेशान मरीजों को राहत देंगे। इसमें दवाओं के साथ दर्द कम करने की आधुनिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे कैंसर, नसों से जुड़े पुराने दर्द का इलाज संभव होगा।

गर्भस्थ शिशु के इलाज के लिए शुरू होगा डीएम कोर्स

संस्थान के मैटरनल एंड फीटल मेडिसिन (एमआरएच) में देश का पहला तीन वर्षीय डीएम कोर्स शुरू होगा। इसमें डॉक्टरों को गर्भ में पल रहे शिशु की बीमारियों की पहचान और इलाज का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जन्मजात विकारों की समय पर पहचान और बेहतर उपचार में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY