रायबरेली : जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को जनपद रायबरेली में आयोजित होने के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड एवं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यालयों में एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने समस्त विद्यालय प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही, जिन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी PET-2026 परीक्षा में पूर्व से निर्धारित है, वे 30 अक्टूबर को परीक्षा से संबंधित अपने आवंटित दायित्वों एवं कार्यों का निर्वहन अनिवार्य रूप से करेंगे।




























































