कांग्रेस अध्यक्ष के लंच में इंडिया गठबंधन के अहम सहयोगी सपा को न बुलाए जाने के दावों पर राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा

0
14

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से आयोजित लंच में सपा सांसद के न दिखने के बाद हुईं सियासी अटकलों पर जयराम रमेश ने स्थिति को साफ कर दिया है. आज के लंच के लिए इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों को न्योता दिया गया था. लेकिन लंच का फैसला कल देर रात लिया गया. इसकी जानकारी दी गई. इसलिए यह स्वभाविक था कि कुछ पार्टियां इसमें शामिल नहीं हो सकीं. 

उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में इस पर बेवजह टिप्पणी की जा रही है. इंडिया और विपक्ष की अन्य पार्टियां एकजुट हैं. वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हैं.  वहीं, इससे पहले कार्ति चिदंबरम ने एबीपी न्यूज से कहा था कि इसका जवाब आलाकमान ही दे पाएगा कि किसे किसे न्योता भेजा गया था, लेकिन सब एकजुट हैं.

सपा सूत्रों ने किया था दावा- नहीं किया लंच पर इनवाइट
इधर जयराम रमेश की सफाई के बाद से पूरी स्थिति साफ हो गई है. बुधवार को नई दिल्ली के सागर रत्ना में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से आयोजित लंच में सपा के सांसद न दिखने के बाद से दावा किया जा रहा था कि उन्हें नहीं बुलाया. इसके बाद सियासी हलकों में इस पूरे घटनाक्रम को गठबंधन में फूट के तौर पर देखा जा रहा था. सपा सूत्रों ने दावा करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने इस लंच के लिए आमंत्रित नहीं किया. 

LEAVE A REPLY