आशुतोष रांका के चुनाव आयोग को लेकर किए गए दावे को पीआईबी फैक्ट में गलत बताया गया

0
12

इस पर कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने तंज कसा है. पीआईबी फैक्ट चेक में कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका का दावा फेल होने के बाद अभिजीत दीपके ने इस पर तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘प्लीज प्रेस रिलीज को जारी करें और आशुतोष रांका का मुंह बंद कर दें, बहुत बोलता है.’

दीपके का यह बयान आशुतोष रांका के चुनाव आयोग को लेकर किए गए दावे के पीआईबी फैक्ट चेक में फेल होने के बाद आया है. रांका ने दावा किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अभी कहा है कि बदले हुए फॉर्म 6 को सुप्रीम ने मंजूरी नहीं थी. यह 26 सितंबर के चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज के बिल्कुल उलट है. दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा कि लगता है कि चुनाव आयोग ने 26 सितंबर की वो प्रेस रिलीज हटा दी है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे गलत बताया. रांका ने क्या दावा किया था

रांका ने अपने पोस्ट में कहा, ‘जरूरी बात. मुख्य चुनाव आयुक्त ने अभी कहा है कि बदले हुए ‘फॉर्म 6’ को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी नहीं दी थी. यह 26 सितंबर को चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज के बिल्कुल उलट है, जिसमें कहा गया था कि ‘फॉर्म 6′ के डिक्लेरेशन को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया था.’

आगे लिखा, ‘याद रखें, ‘फॉर्म 6′ का इस्तेमाल नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए होता है, जिसमें ज्ञानेश ने अपनी मर्जी से एक डिक्लेरेशन जोड़ दिया था. और मजे की बात यह है कि 26 सितंबर की प्रेस रिलीज अब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद नहीं है. क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से आधिकारिक तौर पर झूठ बोला है?’ अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘बहुत मजेदार. लगता है चुनाव आयोग ने 26 सितंबर की वो प्रेस रिलीज हटा दी है, जिसमें दावा किया गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 वाले आदेश को सही ठहराया है. ज्ञानेश, अब सब खत्म हो गया है भाई!’ पीआईबी ने दावे को बताया गलत

आशुतोष रांका के इस दावे पर पीआईबी फैक्ट चेक ने पोस्ट किया, ’26 सितंबर 2026 की प्रेस रिलीज पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है और इसे भारत के चुनाव आयोग ने नहीं हटाया है.’ फैक्ट चेक पोस्ट के बाद रांका ने इस पर लिखा, ‘वीडियो का कौन सा हिस्सा नकली है? क्या प्रेस रिलीज बताए गए लिंक पर उपलब्ध है?’

LEAVE A REPLY