मुंबई एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट को नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट करने के प्लान को टाल दिया गया

0
10

अब नया प्लान बनने और मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट्स की शिफ्टिंग की स्थिति साफ होगी

नया प्लान बनाया जाएगा

नागारिक उड्डयन मंत्रालय यानी (MoCA) मंत्रालय ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) से कहा है कि वह एयरलाइंस और दूसरे संबंधित लोगों के साथ एक नया प्लान बनाएं और उस प्लान पर सभी की सहमति के बाद इसे आगे भेजा जाएगा. यानी अब मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट को नवी मुंबई एयरपोर्ट भेजने के फैसले को सभी की सहमति के बाद ही लिया जाएगा.

यात्रियों को करना चाहिए ये काम

मुंबई एयरपोर्ट से 265 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को नवी मुंबई शिफ्ट करने के प्लान को फिलहाल टाल दिया गया है. ऐसे में अगर आप मुंबई एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले हैं तो आपको एयरलाइन की ओर से मिलने वाली सभी अपडेट पर ध्यान देना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो. बाकी नया प्लान बनने के बाद ही फ्लाइट्स शिफ्टिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आ सकती है. 

शिफ्ट करने के पीछे क्या कारण है?

बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर रीडेवलपमेंट का काम किया जाना है और टर्मिनल-2 पर बढ़ने वाली भीड़ को कंटोल करने के लिए ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स को नवी मुंबई शिफ्ट करने का फैसला लिया गया, लेकिन अब इसी प्लान को लेकर नागारिक उड्डयन मंत्रालय यानी (MoCA) ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) को इंटरनेशनल फ्लाइट को शिफ्ट करने के प्लान को बढ़ने से रोक दिया है.

LEAVE A REPLY