रेपो रेट पर कल यानी कि 7 अक्टूबर को फैसला आना है. उम्मीद है कि इस बार भारतीय रिजर्व बैंक इसमें 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता

0
4

इसका EMI के साथ-साथ बैंक एफडी पर भी असर पड़ेगा. रेपो रेट पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का फैसला कल यानी कि 7 अक्टूबर को आने वाला है. इस बार रेपो रेट में  25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की उम्मीद है. अभी रेपो रेट 5.25% है. अगर आरबीआई इसे इस बार 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा दे, तो यह 5.50% हो जाएगा. हालांकि, यह महज एक अनुमान है. इस पर अंतिम फैसला आरबीआई ही करेगा. 

रेपो रेट बढ़ने पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन की EMI महंगी हो जाएगी. इसका असर बैंक एफडी और स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर भी पड़ेगा. आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के साथ ही बैंकों पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की दरों को बढ़ाने का दबाव बढ़ जाता है क्योंकि इन्हें डिपॉजिट जुटाने के साथ फंडिंग की बढ़ती लागत को भी मैनेज करना पड़ता है. 

रेपो रेट का FD से क्या कनेक्शन? 

रेपो रेट बढ़ने का मतलब है कि बैंकों के लिए आरबीआई से लोन लेना महंगा हो जाना. ऐसे में बैंक सोचते हैं कि आरबीआई को ज्यादा ब्याज देने से अच्छा है कि जनता से रकम जुटाई जाए. इसके चलते बैंक एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाते देते हैं ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पैसा बैंकों में सेव करें. हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि पहले से चल रहे फिक्स्ड रेट FD पर रेपो रेट का कोई असर नहीं होता है. रेपो रेट का असर हमेशा नई जमा योजनाओं या पुरानी FD को रिन्यू कराते समय लागू होने वाली दरों पर पड़ता है.

रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का मतलब यह नहीं है कि बैंक तुरंत FD पर इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा देगा. डिपॉजिट रेट बदलने से पहले बैंक अपने लिक्विडी स्टेटस, क्रेडिट की मांग, मौजूदा डिपॉजिट बेस, डिपॉजिट की मैच्योरिटी प्रोफाइल और दूसरे लेंडर्स से मुकाबले जैसी बातों पर गौर करता है. जिस बैंक के पास पहले से ही काफ़ी डिपॉजिट है, उसे तुरंत रेट बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ सकती है. दूसरी ओर, डिपॉजिट जुटाने में तेजी लाने वाले लेंडर ज्यादा FD रेट देने में तेजी दिखा सकते है. 

सीनियर सिटीजंस को कितना होगा फायदा?

आरबीआई (RBI) द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने पर सीनियर सिटीजंस के लिए बैंक एफडी (FD) पर ब्याज दरों में 0.25% से लेकर 0.50% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. मौजूदा समय में वरिष्ठ नागरिकों को बैंक एफडी पर लगभग 7.00% से 8.50% तक का ब्याज मिल रहा है. रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी के बाद मुनाफा और भी ज्यादा होगा. 

स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी सीनियर सिटीजंस को अधिकतम 8.50% तक की ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं. रेपो रेट बढ़ने के बाद कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें बढ़कर 9.00% तक पहुंच सकती हैं. वहीं, SBI, HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंकों में सीनियर सिटीजंस की दरें अभी के 7.00% से 7.50% से बढ़कर 7.25% से 7.75% या उससे अधिक हो सकती हैं. 

LEAVE A REPLY