गांधी जयंती पर जिला स्तरीय 05 किमी पैदल वॉक प्रतियोगिता आयोजित, 105 खिलाड़ियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

0
33


रायबरेली :गांधी जयंती के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय, रायबरेली के तत्वावधान में जिला स्तरीय 05 किमी पैदल वॉक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता से पूर्व प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया गया तथा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरान्त बालक एवं बालिका वर्ग में 05 किमी पैदल वॉक रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 75 बालक एवं 30 बालिकाओं सहित कुल 105 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्मश्री/अर्जुन अवॉर्डी एथलेटिक्स सुधा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन, रायबरेली के सचिव लक्ष्मीकान्त शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
बालक वर्ग में प्रथम स्थान सुशील सिंह, द्वितीय शिवा सिंह, तृतीय आदित्य यादव, चतुर्थ शैलेन्द्र कुमार सिंह, पंचम अंकुश तथा षष्ठम स्थान अमन वर्मा ने प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सेमल धरकार, द्वितीय नन्दनी सोनकर, तृतीय अनन्या, चतुर्थ मुस्कान, पंचम अर्चना तथा षष्ठम स्थान अंशिका ने प्राप्त किया। एथलेटिक्स सुधा सिंह द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम ने गांधी जी की जीवनी एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित खिलाड़ियों से सत्य, अहिंसा एवं अनुशासन के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। अंत में क्रीड़ाधिकारी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों, आगन्तुकों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में बाबूलाल, मंजू, शोएब खान, नरेश कुमार निषाद सहित जिला खेल कार्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर अश्वनी चन्द्रा, पिन्कू कुमार, किरन कुमारी एवं श्रद्धा सोनकर सहित अंशकालिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY