इन दिनों लाल अंगूर बाजार में मिल रहे हैं। ये नॉर्मल हरे अंगूर से काफी बड़ा और बीज वाला होता है। आइये जानते हैं लाल अंगूर खाने के फायदे और लाल अंगूर में कौन सा विटामिन पाया जाता है। एक फल अलग-अलग रंगों का भी हो सकता है। अब अंगूर को ही देख लीजिए, हरा, काला और लाल अंगूर आसानी से मिल जाता है। अंगूर के अलग रंग सेहत पर भी अलग असर डालते हैं। इसमें कुछ पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट अलग होते हैं। जैसे लाल अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं। लाल अंगूर में Resveratrol पाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है। लाल अंगूर थोड़ा मीठा होता है लेकिन सूजन घटाने और हार्ट अटैक से बचाने में इसे हरे और काले अंगूर से ज्यादा अच्छा माना जाता है। रेड ग्रेप्स को दिल की सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करते हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करते हैं। लाल अंगूर को हार्ट पेशेंट्स के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लाल अंगूर में विटामिन सी की मात्रा भी अच्छी होती है, जो स्किन एजिंग को धीमा करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियां कम करते हैं और त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं। अंगूर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन C और पॉलीफेनॉल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। लाल अंगूर में विटामिन सी ज्यादा होने से इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अच्छा माना गया है
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
बेडरूम में रखी कुछ चीजें वास्तु शास्त्र में अच्छी नहीं मानी...
हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे। वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने से जुड़े...


































































