बेडरूम में रखी कुछ चीजें वास्तु शास्त्र में अच्छी नहीं मानी जाती।

0
2

हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे। वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने से जुड़े नियम बताए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर के बेडरूम यानि शयनकक्ष में किन चीजों को रखना अच्छा नहीं होता। वास्तु के अनुसार, ये वो चीजें हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते को खराब कर सकती हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम में गलती से भी कभी शीशा नहीं रखना चाहिए। बेडरूम में रखा शीशा रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है और पति-पत्नी के बीच अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। खासकर बेड के ठीक सामने शीशा रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, सोते हुए पति-पत्नी गलती से भी शीशे में नहीं दिखने चाहिए। अगर बेडरूम में शीशा रखना जरूरी ही हो जाए तो इसे इस तरह रखें कि बेड का प्रतिबिंब इसमें न दिखाई दे। बेडरूम में कैक्टस या किसी भी तरह के कांटेदार पौधे आपको नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे रिश्ते में कटुता पैदा कर सकते हैं और साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का कारण भी कांटेदार पौधे बन सकते हैं। बेडरूम में आपको धार्मिक चीजों को रखने से भी बचना चाहिए। जैसे-भगवान की तस्वीर/मूर्ति, धार्मिक ग्रंथ, पूजा सामग्री आदि आपको बेडरूम में रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में धार्मिक चीजें रखने पवित्रता प्रभावित हो सकती है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में भी पति-पत्नी को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और दूरियां पैदा हो सकती हैं।

LEAVE A REPLY