अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा से पहले लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर पोस्टर वॉर देखने को मिला

0
5

कहीं सपा सुप्रीमो पर सवाल उठाए गए, तो कहीं उन्हें भगवान कृष्ण और सपा नेता को सुदामा के रूप में दिखाया गया समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ‘पोस्टर वॉर’ के केंद्र में हैं। उनके समर्थन और विरोध में लगे कई पोस्टर जमकर चर्चा बटोर रहे हैं। अखिलेश यादव की ‘समाजवादी पीडीए यात्रा’ के शुरू होने से पहले लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर उनके खिलाफ जमकर पोस्टर लगाए गए। इस मार्ग पर कई जगह सपा सुप्रीमो को ‘गिरगिटेश’ बताते हुए पोस्टर लगाए गए। अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर पोस्टरों की लाइन देखने को मिली। ऐसे ही एक पोस्टर में उनसे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने को लेकर सवाल पूछा गया। एक पोस्टर में लिखा था, ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।’ इस पोस्टर के जरिए भी अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमला किया गया। एक पोस्टर में अखिलेश यादव की वैनिटी वैन पर सवाल उठाते हुए लिखा गया कि जिस सड़क पर उनकी 20 करोड़ रुपये की वैनिटी चल रही है, आखिर यह सड़क किसने बनवाई? ऐसा नहीं है कि सभी पोस्टर अखिलेश के खिलाफ ही लगे थे। एक पोस्टर ने सबका ध्यान खींचा जिसमें उन्हें भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया, जबकि सपा नेता ने खुद को सुदामा बताया। कुछ दिन पहले लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगा एक ऐसा पोस्टर सामने आया था जिसमें भगवान हनुमान को अखिलेश यादव को 2027 के चुनावों के लिए आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया था।

LEAVE A REPLY