नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बेसुध युवक, मुंह से निकल रहा था झाग; जिला अस्पताल रेफर

0
48

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के ग्रीन्फिल्ड पब्लिक स्कूल के पीछे स्थित नहर किनारे सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक बेसुध पड़ा मिला।

​सोमवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे नगर पंचायत बछरावां के सभासद सतीश तिवारी अन्य स्थानीय लोगों के साथ टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर किनारे पड़े युवक पर पड़ी, जिसके मुंह से भारी मात्रा में झाग निकल रहा था। स्थानीय नागरिकों और सभासद ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

​सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से अचेत युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बछरावां पहुंचाया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक भावेश यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

​खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY