अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, 25 लीटर शराब बरामद

0
7

रायबरेली, 13 अगस्त 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य के नेतृत्व में आबकारी टीम ने महराजगंज तहसील के थाना शिवगढ़ अंतर्गत ग्राम बोधि खेड़ा, इंदुखेड़ा एवं हरिहरपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर 80 किलोग्राम लहन नष्ट किया। इस कार्रवाई के संबंध में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए

LEAVE A REPLY