डीएम ने जिला कारागार में निर्माणाधीन कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण किया।

0
6

रायबरेलीः- 2026
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिला कारागार रायबरेली में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए कराये जा रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
          निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लि० (यूपीआरएनएसएस), निर्माण प्रखण्ड लखनऊ-2 के अधिशाषी अभियन्ता ए०के० सिंह ने अवगत कराया कि जिला कारागार रायबरेली में 120 क्षमता की बैरक एवं लगभग 300 मीटर इन्क्लोजर वाल का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना की स्वीकृत लागत 712.57 लाख रुपये है, जिसके सापेक्ष 356.29 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को प्राप्त हो चुके हैं तथा 87.86 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। प्रस्तावित 300 मीटर इन्क्लोजर वाल में से 230 मीटर पर लगभग 6 फीट ऊंची चिनाई एवं कॉलम ढलाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, 120 क्षमता की चार बैरकों (दो भूतल एवं दो प्रथम तल) के निर्माण में नींव का कार्य प्रगति पर है।
          इसके अतिरिक्त, जिला कारागार रायबरेली की नवनिर्मित पाकशाला के चारों ओर लगभग 160 मीटर दीवार/इन्क्लोजर वाल (गेट सहित) का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस कार्य की स्वीकृत लागत 119.89 लाख रुपये है, जिसकी पूरी धनराशि कार्यदायी संस्था को प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 86.25 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। प्रस्तावित 160 मीटर इन्क्लोजर वाल में से 135 मीटर में नींव एवं सुपर स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है, जबकि शेष 25 मीटर में नींव का कार्य चल रहा है।
          इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से जिला कारागार रायबरेली की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के लिए आवासीय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में भी विस्तार होगा।

LEAVE A REPLY