एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

0
6
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनका लगभग एक दशक लंबा कार्यकाल अचानक खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक 63 साल के चंद्रशेखरन ने टाटा संस बोर्ड को अपने फैसले के बारे में बता दिया है। वह फरवरी 2027 तक चेयरमैन के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा होने तक पद पर बने रहेंगे। उन्हें 2017 में टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था और 2022 में दूसरा कार्यकाल दिया गया था।

माना जा रहा है कि चंद्रशेखरन के इस तरह अचानक हटने से देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने पर बुरा असर पड़ेगा। वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसी कई टाटा कंपनियों के चेयरमैन हैं। चंद्रशेखरन का यह फैसला 18 अगस्त को होने वाली बैठक और टाटा संस में लगभग 66% हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स के वोटिंग के तरीके को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आया है।  एन चंद्रशेखरन ने TCS का नेतृत्व करने के बाद 2017 में टाटा संस की कमान संभाली थी। यह पहला मौका था जब टाटा परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चंद्रशेखरन के कार्यकाल के दौरान टाटा ग्रुप ने काफी प्रगति की है। ग्रुप के आंकड़ों के मुताबिक उसका कुल रेवेन्यू FY20 में ₹7.89 लाख करोड़ था जो FY26 में ₹16.24 लाख करोड़ हो गया। इस दौरान ग्रुप का नेट प्रॉफिट पांच गुना से ज्यादा बढ़कर ₹32,000 करोड़ से ₹1.71 लाख करोड़ हो गया।

टाटा की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप FY20 में 9.31 लाख करोड़ से बढ़कर FY26 में 24.39 लाख करोड़ हो गया। उनकी अगुवाई में टाटा ने एयर इंडिया को खरीदा और सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और बैटरी के क्षेत्र में विस्तार किया। साथ ही डिजिटल बिजनेस और इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी अपना ध्यान बढ़ाया।  

LEAVE A REPLY