कुलाबा समितियों की निर्वाचक नामावली के आलेख्य का अनंतिम प्रकाशन

0
7

रायबरेली, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अधिशासी अभियंता, शारदा सहायक खण्ड-45, रायबरेली रमाशंकर राय ने बताया कि चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अभियंता (शारदा सहायक), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में शारदा सहायक खण्ड-45, रायबरेली के अंतर्गत नहरों की कुलाबा समितियों के पूर्व में हुए चुनाव के समय तैयार निर्वाचक नामावली का अनंतिम प्रकाशन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संबंधित निर्वाचक नामावली निरीक्षण के लिए फुरसतगंज नहर कोठी तथा जिलेदारी परशदेपुर नहर कोठी, परशदेपुर में उपलब्ध रहेगी। इसमें डीह रजबहा के किमी 0.000 से 36.500 के मध्य के कुलाबे एवं उनसे निकलने वाली समस्त अल्पिकाओं के कुलाबे तथा दौतरा, ताजपुर, नसीराबाद एवं मऊ रजबहा के कुलाबे शामिल हैं। वहीं डीह रजबहा के किमी 36.500 से 70.524 के मध्य के कुलाबे एवं उनसे निकलने वाली समस्त अल्पिकाओं के कुलाबे तथा सिरसी एवं उदयपुर रजबहा के कुलाबे एवं उनसे निकलने वाली समस्त अल्पिकाओं के कुलाबे भी नामावली में सम्मिलित हैं।
उन्होंने बताया है कि निर्वाचक नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने के संबंध में दावा, सम्मिलित किसी नाम पर आपत्ति अथवा किसी विवरण के संबंध में अपील हो तो संबंधित व्यक्ति 11 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक निर्धारित परिशिष्ट-19, 20 अथवा 21 के उपयुक्त प्रारूप में अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। प्रत्येक दावा या आपत्ति निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित निर्धारित स्थल पर प्रस्तुत की जा सकेगी।

LEAVE A REPLY