हार्ट के डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने बताया कि अखरोट में प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत, दिमाग के काम करने की क्षमता, पाचन और ओवरऑल वेलनेस में मदद करते हैं। डॉक्टर के मुताबिक रोजाना बस मुट्ठी भर अखरोट खाने से आपकी सेहत में बड़ा फर्क आ सकता है। खासतौर से दिल की सेहत में इससे तेजी से सुधार आने लगता है। अखरोट में ALA यानि ओमेगा-3 होता है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कम कंट्रोल करता है। इससे हार्ट हेल्थ मजबूत होती है। अखरोट को ब्रेन बूस्टर फूड भी कहा जाता है। रोजाना 5-6 अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है, फोकस बढ़ता है और दिमाग के विकास में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफिनॉल्स सूजन को कम करते हैं। प्लांट बेस्ड प्रोटीन होने की वजह से ये मसल्स बनाने, पाचन में सुधार लाने और लंबे समय तक पेट को फुल रखने में मदद करता है। अखरोट फाइबर का अच्छा सार्स है जो आपको ज्यादा खाने से बचाता है। अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन ई और विटामिन बी अच्छी मात्रा में होता है। ये सभी पोषक तत्व आपकी पूरी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसलिए 5-6 अखरोट यानि करीब 30 ग्राम अखरोट आपको रोजाना खाने चाहिए।
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
: मानसून ने स्पीड पकड़ ली है और अब मौसम विभाग...
आज यानी 12 अगस्त को मौसम विभाग ने यूपी-बिहार और देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरे 15 राज्यों में भीषण बारिश...






















































