चौहान गुट ने थाना नसीराबाद पुलिस के ढुलमुल रवैये के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन

0
49

रायबरेली ; ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान की अगुवाई में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित डीएम व एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर थाना नसीराबाद पुलिस के ढुलमुल रवैये को लेकर व्यापारी एकता जिंदाबाद, थाना नसीराबाद पुलिस मुर्दाबाद के नारे के साथ मौखिक रूप से अवगत करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि बीते कई माह से थाना नसीराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापारियों और ग्रामीणों के साथ हुए कई मामलों जैसे चोरी, मारपीट, लूटपाट को लेकर प्रार्थना पत्र दिये गये, यहां तक कि एक चोरी के मामले सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई गई तब भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। थाना नसीराबाद पुलिस अपनी कुम्भकर्णीय नींद से बाहर नहीं आईं। जिसको लेकर आज मैं पदाधिकारियों, नसीराबाद इकाई और व्यापारियों के साथ डीएम व एसपी महोदय को लिखित और मौखिक रूप से अवगत करते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। जिस पर 19 मार्च तक सभी मामलों में अगर कोई भी नहीं हुई तो हम समस्त चौहान गुट व्यापार मंडल अपने समस्त पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ पैदल मार्च करते हुए लखनऊ जाएगा और माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अवगत कराते हुए दोषियों की विरुद्ध कार्यवाही की मांग करेंगे। क्योंकि हमारा व्यापार मंडल चौहान गुट व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर की लड़ाई लडऩे के लिए सदैव तैयार रहता है। ज्ञापन देने में जी सी सिंह चौहान के साथ मो0 उमर, इम्तियाज खान, वसीम खान, अध्यक्ष संजय मौर्य, सोनू मौर्य, भोला पासी, शुभम विश्वकर्मा, नवीन पासी, सुनील गौतम, कमलेश गौतम आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY