ऑल इंडिया रैंक 352 – जयंक कुमार सरोज (पुत्र: सर्वेश कुमार) की बड़ी उपलब्धि

0
92

रायबरेली : रायबरेली के राजेंद्र विहार, रतापुर निवासी जयंक कुमार सरोज (पुत्र: सर्वेश कुमार) ने हाल ही में आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 352 प्राप्त कर अपने परिवार, जिले और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उनके पिता सर्वेश कुमार सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की इस शानदार उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

जयंक पिछले 7–8 महीनों से निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ ऑफिसर कैडर अकैडमी, आचार्य द्विवेदी नगर, रायबरेली में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। नियमित कक्षाएं, टेस्ट सीरीज और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें यह सफलता दिलाई।
इसी क्रम में रायबरेली के ही छात्र एकांश सिंह ने भी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 252 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
यह परिणाम दर्शाता है कि अकैडमी के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
हाल ही में हुए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में ऑफिसर कैडर अकैडमी का परिणाम अत्यंत शानदार रहा। यहाँ सैनिक स्कूल एवं राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षाओं की विशेष और परिणामोन्मुख तैयारी कराई जाती है।

संस्थान के डायरेक्टर विपिन कुमार एवं मैनेजर वैशाली शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम है।

LEAVE A REPLY