एसपी ने बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

0
195

    रायबरेली :  मिशन शक्ति 5.0 के इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को आत्मरक्षा के कौशल की जानकारी देते हुए बताया कि इससे छात्राएं न केवल अपनी रक्षा कर सकती है बल्कि विपरीत परिस्थितियों में अन्य लोगों की भी सुरक्षा कर सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस बार सभी थानों में महिला शक्ति केन्द्रों की स्थापना की है जहां पर महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार के अपराधों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे महिला हेल्पलाइन नंबरों की भी विस्तार से जानकारी दी।

LEAVE A REPLY