प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त की राशि कराया जारी

0
301

रायबरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किस्त आज वाराणसी से जारी कर दिया है। देश के 9.7 करोड़ किसानों के खाते में अब कुल 20,500 करोड़ की राशि डाली जाएगी। पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की ये किस्त अपने वाराणसी दौरे के दौरान किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की किस्त जारी करने के अलावा हेल्थ से लेकर स्पोर्ट्स सेक्टर तक, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी उत्तर प्रदेश को दिया है इस ऐलान से पहले इसे लेकर उन्होंने खुद अपने एक्स हैंडल से जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि काशी के मेरे परिवारजनों के लिए कल 2 अगस्त का दिन बहुत विशेष है। सुबह करीब 11 बजे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्पोर्ट्स, टूरिज्म और कनेक्टिविटी से जुड़े कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इस अवसर पर पीएम-किसान की 20 वीं किस्त जारी करने का भी सौभाग्य मिलेगा।

LEAVE A REPLY