कृषि विभाग के द्वारा जनपद रायबरेली के सभी विकासखंडों में तोरिया के बीज का किया जाएगा वितरण

0
472

किसान भाई उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन


रायबरेली : जनपद के किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि निशुल्क मिनीकिट प्रदर्शन हेतु तोरिया बीज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। पात्र आवेदको के मध्य ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की कार्रवाई की जाएगी। चयन प्रक्रिया के उपरांत पास मशीन से निशुल्क मिनी किट का पैकेट दिया जाएगा ।ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि दिनांक 1 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक है।

जनपद के प्रत्येक विकासखंड में लक्ष्य आवंटित हैं तथा कुल 600 पैकेट अर्थात 12 कुंतल तोरिया बीज निशुल्क किसानों को वितरित किया जाएगा। निःशुल्क मिनीकिट बीज प्राप्त के लिए किसानों को अब ऑनलाइन पंजीकरण पहले कराना होगा। निशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण व प्रदर्शन और प्रसार कार्यक्रम के तहत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम बीज दिया जाएगा। इसको पाने के लिए किसानों को विभाग के वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in/ पर पंजीकरण करना होगा। लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन अधिक आने पर लॉटरी के माध्यम से मिनीकिट का वितरण किया जाएगा । एक किसान को एक ही मिनीकिट का पैकेट दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY