शुरुआत रुझानों में इस सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर आगे निकलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट मानी जाती है, लेकिन इस बार बीजेपी, जन सुराज से काफी पीछे है। हालांकि पहले इस सीट पर बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अब समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोमवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अबतक की मतगणना में जन सुराज बड़ा उलटफेर करती दिख रही है।
फिलहाल काउंटिंग को देखते हुए काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। बांकीपुर में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को आरजेडी की रेखा गुप्ता और जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर से कड़ी टक्कर मिली है। हालांकि नतीजों से पहले प्रशांत किशोर ने बिहार पुलिस पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। वहीं बीजेपी बांकीपुर में अपनी जीत पक्की मान रही है। Posted by Amar Deep
10 राउंड के बाद 6000+ वोटों से आगे प्रशांत किशोर
बांकीपुर में 10वें राउंड की गिनती भी पूरी कर ली गई है। दस राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। उन्हें 20059 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 14048 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे हैं। प्रशांत किशोर 5000+ वोटों से आगे
बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। नौ राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 17856 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 12584 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 5272 वोट से आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर 4500+ वोटों से आगे
बांकीपुर में आठवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने बड़ी बढ़त बना ली है। प्रशांत किशोर को 15637 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 11081 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 4556 वोटों से आगे हैं। सातवें राउंड की काउंटिंग पूरी
बांकीपुर में सातवें राउंड की गिनती भी पूरी कर ली गई है। सात राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। उन्हें 13500 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 9689 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 3811 वोट से आगे हैं।






















































