रायबरेली : मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ से सहकारी क्षेत्र में सहकारिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तथा कृषकों को सुगता एवं सरलतापूर्ण ढंग से उ0प्र0 राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0, लखनऊ के माध्यम से कम ब्याज दर पर दीर्घकालिक त्रण उपलब्ध कराने हेतु ‘‘भारत टैक्सी योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’’ शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं सभापति जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली विवेक विक्रम सिंह के साथ-साथ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, रायबरेली विवेक कुमार सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रमोद सिंह, उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय, उपनिदेशक मत्स्य, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक, अध्यक्ष उ०प्र० ग्राम विकास बैंक, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (सह०), समस्त सहकारी सचिव एवं सम्मानित कृषकगणों के द्वारा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना।
कार्यक्रम में भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में भारत टैक्सी के शुभारम्भ के साथ-साथ टैक्सी साथियों को 05 लाख की सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत बीमा क्लेम दिये जाने, लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र तथा सहकारिता विभाग के को-ऑपरेटिव डाटा सेंटर के मोबाइल एप यू०पी०सी०डी०सी० एवं उर्वरक सेतु से सम्बन्धित जानकारी साझा की गयी। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने तथा कृषि क्षेत्र में सुविधाओं एवं सेवाओं को प्रभावी बनाने तथा कृषिगत गतिविधियों में दीर्घकालीन निवेश की उद्घोषणा की गयी।
कार्यक्रम संयोजक एवं सभापति जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि उक्त योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच के लिए व्यापक प्रयास किये जायेंगे साथ ही योजनाओं द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ेगे, परिवहन सेवा अधिक सुविधाजनक हो जायेगी एवं कम ब्याज दरों पर दीर्घकालीन ऋण प्राप्त होने से अधिक ब्याज दरों से मुक्ति के साथ-साथ आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा विकसित भारत 2047 के अन्तर्गत आयोजित सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में बल मिलेगा।

































































