रायबरेली : जनपद में अवैध कब्जों और दबंगई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा सूत्रों के अनुसार मामला मिर्जापुर ऐहारी का है, जहां दबंगों द्वारा सरकारी चकमार्ग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने और विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर ऐहारी निवासी पीड़ित पुत्तीलाल पुत्र स्वर्गीय भदई प्रसाद ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने मिलकर सार्वजनिक चकमार्ग की जमीन को निशाना बनाया है। पीड़ित के मुताबिक, विपक्षियों ने चकमार्ग संख्या 2741 (रकबा 0.0280) पर अवैध रूप से ट्यूबवेल लगा लिया है। इतना ही नहीं, रास्ते में लगे बबूल के हरे-भरे पेड़ों को जबरन काटकर पूरी तरह से अवैध कब्जा जमा लिया है।
विरोध करने पर मिल रही जान से मारने की धमकी
पीड़ित पुत्तीलाल का कहना है कि यह चकमार्ग आम आवागमन का मुख्य रास्ता है। जब उन्होंने इस अवैध कब्जे और पेड़ों के कटान का विरोध किया, तो विपक्षी आगबबूला हो गए। आरोप है कि विपक्षी अब पीड़ित को रास्ते में आते-जाते समय रोकते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की सीधे शब्दों में धमकी दे रहे हैं, जिससे पीड़ित और उसका परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है।
नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत
शिकायती पत्र में पीड़ित ने गांव के ही विपक्षीगणों को नामजद किया है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
उदयराज
सरवन कुमार
सतीश कुमार (यादव)
(सभी निवासी: प्रताप के पुरवा, मजरे मिर्जापुर ऐहारी)






























































