रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मियावाकी वृक्षारोपण स्थल, अहमदपुर का निरीक्षण कर हरितीकरण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में लगाए गए पौधों की स्थिति, उनके संरक्षण एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे पौधों का बेहतर विकास हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।































































