बिगड़ते मौसम के चलते एक बार फिर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

0
3

हो रही बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा शनिवार को स्थगित कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, 250 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) लगातार दूसरे दिन बंद रहा। इसके चलते जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्रद्धालुओं के नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए रवाना नहीं किया जा सका। लधा-समरोली मार्ग पर चल रहा मरम्मत कार्य

अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिले के लधा-समरोली इलाके में नेशनल हाईवे को रिपेयर करने का काम चल रहा है। बारिश से पिछले सप्ताह हुए नुकसान की वजह से शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के काफिले के गुजरने के बाद NH-44 को दोनों तरफ से ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद हुई बारिश से हालात और बिगड़ गए। सड़क पर कीचड़ जमा होने के साथ ही सतह बेहद फिसलन भरी हो गई है।

रामबन और उधमपुर में बारिश का दौर जारी

उधर, रामबन और उधमपुर जिलों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते हाईवे पर ट्रैफिक बहाली का काम प्रभावित हो रहा है। NH-44 कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला प्रमुख ऑल वेदर रोड है, ऐसे में इसके बंद होने से यात्रा प्रभावित हुई है। भगवती नगर शिफ्ट किए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर

इस बीच, श्रद्धालुओं की संख्या में कमी को देखते हुए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) ने यात्रा रजिस्ट्रेशन और टोकन वितरण काउंटरों को तवी रिवरफ्रंट से भगवती नगर बेस कैंप में ट्रांसफर कर दिया है। तवी रिवरफ्रंट पर श्रद्धालुओं के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, टोकन वितरण, ई-केवाईसी वेरिफिकेशन और RFID जारी करने के लिए सेंट्रलाइज्ड सुविधा विकसित की गई थी।

LEAVE A REPLY