नवनिर्माण के 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी समापन के अवसर पर जनपद स्तरीय जायद उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन

0
190


रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर०डी०ए० के सामुदायिक केंद्र, रतापुर में 09 दिवसीय आयोजित मेले/प्रदर्शनी कार्यक्रम समापन के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय जायद उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आज जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धि लाल पासी द्वारा कृषि विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों/कृषकों को पॉवर स्प्रेयर, बीज कीट एवं सोलर पम्प के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि उ0प्र0 सरकार के कार्यकाल के 09 वर्ष पूर्ण होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुचाना व समाज के अन्तिम व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ पहुचाना, जिससे कि कोई भी पात्र लाभ से वंचित न रहें।
उन्होंने कहा कि आज अंतिम दिवस पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कृषको को लाभ दिया जा रहा है। किसानों की आय में बढ़ाने के लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है, किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार की बहुत सी योजनाएं संचालित की गई है। जनसामान्य उन योजनाओं की जानकारी ले व उसका लाभ उठायें।
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने उपस्थित कृषिकों व लाभार्थियों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
मंच का संचालन एस०एस० पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य इरफानुल्लाह खान, भूमि संरक्षण अधिकारी जगदीश यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको विनोद कुमार सिंह, कौशल विकास मिशन प्रबंधक वंदना सिंह, कृषि वैज्ञानिक के०के० सिंह, शिवेंद्र सिंह, संतोष सिंह चौहान, अनुज मौर्य सहित अन्य अधिकारी/लाभार्थी एवं कृषिकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY