डीएम की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्नरोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं उपभोक्ता शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

0
27


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता एवं मरम्मत, उपभोक्ताओं की शिकायतों तथा बिलिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की मरम्मत अथवा रिप्लेसमेंट निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराएं।
बिलिंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को गलत बिल अथवा ओवर बिलिंग की समस्या का सामना न करना पड़े। यदि किसी उपभोक्ता द्वारा गलत बिलिंग अथवा अधिक बिल आने की शिकायत की जाती है तो उसका तत्काल परीक्षण कर नियमानुसार गंभीरता से निस्तारण कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग से संबंधित सेवाओं का सीधा प्रभाव आमजन के दैनिक जीवन पर पड़ता है, इसलिए अधिकारियों द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार,अविनाश पटेल सहित समस्त अधिशासी अभियंता, एसडीओ एवं जेई सहित विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY