अगर आपका बजट करीब ₹10 लाख है और आप परिवार के लिए ऐसी SUV चाहते हैं

0
4

जिसमें अच्छा माइलेज, दमदार सेफ्टी और आधुनिक फीचर्स मिलें, तो बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं। मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, स्कोडा काइलाक और हुंडई वेन्यू इस बजट में काफी पसंद की जाने वाली SUV हैं। इनकी कीमत, माइलेज, इंजन और फीचर्स अलग-अलग हैं। Maruti Suzuki Brezza: इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹7.39 लाख है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में 9-इंच टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS, EBD और ESP मिलते हैं। इसका माइलेज करीब 17 से 20 KM प्रति लीटर तक बताया गया है। Tata Nexon: इस कार की शुरुआती कीमत करीब ₹7.39 लाख है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग है। 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल क्लस्टर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स इसे आकर्षक बनाते हैं। पेट्रोल मॉडल करीब 17-17.5 KM/L, जबकि डीजल मॉडल 23-24 KM/L तक माइलेज दे सकता है। Skoda Kylaq: इस कार की शुरुआती कीमत करीब ₹7.59 लाख है। इसमें 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm टॉर्क देता है। 10.1-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका माइलेज करीब 18-19 KM/L बताया गया है। Hyundai Venue: इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹7.99 लाख है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 6 एयरबैग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कुछ वेरिएंट में Level-2 ADAS जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। इंजन के अनुसार इसका माइलेज करीब 17 से 21 KM/L तक हो सकता है। किसके लिए कौन सी SUV? अगर आपकी प्रायोरिटी सेफ्टी है तो Nexon मजबूत ऑप्शन है। ज्यादा माइलेज चाहिए तो Nexon डीजल या Venue पर विचार किया जा सकता है। वहीं Brezza आराम और भरोसेमंद पैकेज देती है, जबकि Kylaq पावर और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरिएंस पर जोर देती है। हालांकि, वास्तविक माइलेज और कीमत वेरिएंट, ड्राइविंग कंडीशन और शहर के हिसाब से अलग हो सकती है।

LEAVE A REPLY