महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता ने ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न

0
33


रायबरेली : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य पुनम द्विवेदी ने आज विकास खंड लालगंज सभागार में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा।
इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य महिला आयोग निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह तथा महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में तत्काल संबंधित विभागों एवं प्रशासन को सूचित करने का आह्वान किया।
ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर विकास खण्ड अधिकारी लालगंज, बाल विकास परियोजना अधिकारी लालगंज, आंगनवाड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व महिलाएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY