कानपुर : कानपुर के बर्रा स्थिति जी पी धर्मशाला में कानपुर के बिहारी रेलवे कर्मचारी का संगठन बिहार समाज सेवा समिति के द्वारा बिहार दिवस के उपलक्ष में षष्टम आत्मीय स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे लोको हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आनंद कुमार एवं डॉ उमेश चंद्रा उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हेड ऑफ फार्मेसी रहे सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ आर एन ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन कुंदन जी ने किया। बिहार समाज सेवा समिति कानपुर में स्थापित एक ऐसा संगठन है जो रेलवे कर्मचारीयों द्वारा संचालित किया जाता है एवं यह समाज के जरूरतमंद वंचित समूहों के लिए भोजन वितरण, सूखा राशन वितरण, गर्म कपड़े वितरण, कंबल वितरण, बिहार का सबसे महत्वपूर्ण महापर्व छठ पूजा का प्रसाद ठेकुआ वितरण आदि समाजिक कार्य करता है। एवं वर्ष में एक बार बिहार दिवस के अवसर पर परिवार मिलन समारोह करता है जिसमें कानपुर में सम्मानजनक पदों पर पदस्थ बिहारी नागरिकों को अतिथि के रूप में बुलाकर उनके मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। मुख्य अतिथि डॉ उमेश चंद्रा जी ने कहा कि उनकी जन्मभूमि पटना है और इस तरह की समाजसेवी संस्था से जुड़ना अपने आप में गौरव की बात है रेलवे कर्मचारी खास कर लोको पायलट समूह इतनी कठिन ड्यूटी करने के बाद समय निकाल कर समाज सेवा करना अपने आप में बड़ी बात है। हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ आनंद कुमार ने कहा कि आए दिन लोको पायलट कैडर के पेसेंट से मिलता हूं जो बिल्कुल एबनॉर्मल दिनचर्या वाले वर्किंग करते हैं उन्हें जल्दा बैकपैन की शिकायत रहती है इसलिए उनकी ड्यूटी नेचर को देखते हुए हर संभव मदद करने का प्रयास हम सब करते हैं और नौकरी करने के साथ साथ कानपुर में बिहारी रेलवे कर्मचारी को एकजुट कर इस तरह का समाजसेवी संगठन खड़ा करना एक अनुठी पहल है। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों के बच्चों द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य लोको इंस्पेक्टर रंजीत राय, यू के सिंह, पी एस शर्मा, गिरेन्द्र कुमार, ए के मंडल, वंदे भारत के लोको पायलट मनोज कुमार झा, रमेश प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, वी के राय, आर के राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन समिति में राजेश रंजन, कुन्दन सिंह, प्रवीण कुमार, मणिहरण, राकेश रंजन, शैलेन्द्र कुमार, कुन्दन कुमार, सुदर्शन कुमार, पुर्णेंदू कुमार, ए के सत्यार्थी, रंजन कुमार, संजय कुमार, सुनिल साह, सुरज कुमार, आनंद कुमार, राजीव कुमार, आ के पासवान, मंगल कुमार, गणेश झा, पप्पू कुमार, विपिन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






























































