रायबरेली में रबी फसलों के बीज की बुकिंग शुरू, 50% अनुदान और सरसों का मिनीकिट मुफ्त पाने के लिए किसान तुरंत करें आवेदन

0
34

​रायबरेली। रबी सीजन की बुआई को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय से बीज की बुकिंग कराने की अपील की है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर गेहूं, सरसों, जौ, मसूर और तोरिया जैसी फसलों के गुणवत्तायुक्त बीजों की बुकिंग जारी है। सामान्य बीज वितरण योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आधी कीमत पर प्रमाणित बीज उपलब्ध हो सकेंगे।

​बीज बुकिंग की वर्तमान स्थिति:

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न फसलों के बीज की बुकिंग का ब्यौरा इस प्रकार है:

  • ​गेहूं: 19,500 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 7,155 क्विंटल
  • ​जौ: 147 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 83.60 क्विंटल
  • ​सरसों: 39 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 6.37 क्विंटल
  • ​मसूर: 24.96 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 14.32 क्विंटल
  • ​तोरिया: 14 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 12 क्विंटल
  • ​निःशुल्क सरसों मिनीकिट: 4,880 पैकेट लक्ष्य के सापेक्ष 3,672 पैकेट

​तोरिया की बुआई का समय जारी, किसान बरतें शीघ्रता

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में तोरिया की बुआई का उपयुक्त समय चल रहा है, इसलिए किसान भाई बिना किसी देरी के तोरिया के बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अन्य रबी फसलों की बुआई का समय भी निकट है। चना और मटर के सामान्य व मुफ्त मिनीकिट वितरण के तहत बुकिंग और ई-लॉटरी के जरिए चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

​पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

किसानों को सलाह दी गई है कि वे बुआई के समय असुविधा से बचने के लिए कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल agriculture.up.gov.in पर जाकर शीघ्र पंजीकरण/बुकिंग कराएं। इसके अलावा बीज की उपलब्धता और अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम राजकीय कृषि बीज भंडार, विभागीय कार्मिकों अथवा जन सुविधा केंद्र (CSC) से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY