बैंक ऑफ बड़ौदा देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है

0
11

ग्राहकों की संख्या के लिहाज से ये देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। जबकि, मार्केट कैप के लिहाज से ये देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर बंपर ब्याज दे रहा हैं। इतना ही नहीं, बाकी बैंकों की तरह ये बैंक भी 60 साल से ज्यादा और 80 साल से ज्यादा उम्र के ग्राहकों को और भी ज्यादा आकर्षक रिटर्न दे रहा है। आइए जानते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा में में 1 साल की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है?

1 साल की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल की एफडी स्कीम पर 6.25 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 1 साल की एफडी स्कीम पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को भी सीनियर सिटीजन्स के बराबर ही रिटर्न दे रहा है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए ही मान्य हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजन के लिए क्या है खास

बाकी बैंकों की तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा भी एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को कुछ चुनिंदा अवधि वाले एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है।

LEAVE A REPLY