सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में

0
3

मतदान दो शिफ्टों में कराया जाएगा, जबकि वोटों की गिनती कल यानी 19 सितंबर को होगी. डीयू में चार केंद्रीय पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष है दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव (DUSU) 2026 के लिए आज यानी 18 सितंबर को मतदान हो रहा है. डीयू में चार केंद्रीय पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में है. मतदान दो शिफ्टों में कराया जाएगा, जबकि वोटों की गिनती कल यानी 19 सितंबर को नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में होगी. इस बार एबीवीपी, एनएसयूआई और एआईएसए-एसएफआई गठबंधन के उम्मीदवारों के अलावा कई निर्दलीय और दूसरे संगठनों से जुड़े प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं. कुछ 20 उम्मीदवारों में सात अध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, चार सचिव और चार संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में है. 

सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ मतदान 

दिन की कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वोट डाल सकते हैं. वहीं शाम की कक्षाओं के छात्रों के लिए मतदान का समय दो बार 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे रखा गया है. वोटो की गिनती 19 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी. इस चुनाव में बड़ी संख्या में छात्र संघ मतदाता हिस्सा ले रहे हैं. यूनिवर्सिटी की ओर से मतदान के लिए ईवीएम की भी व्यवस्था की गई है. 

अध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार 

डीयू में इस बार अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी ने यश डबास, एनएसयूआई ने विजय शंकर मीणा और एआईएसए-एसएफआई गठबंधन ने अन्य रतूड़ी को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा अशमित कुमार, एजाज मंसूरी, समर्थ बेनीवाल और समीर कुमार भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है. 

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार 

उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से इशू मौर्य, एनएसयूआई से वीर छत्रथ और एआईएसए-एसएफआई से अक्षत शिखर चुनाव लड़ रहे हैं. इनके अलावा अरन्या सिंह राठौड़ और दीपांशु शौकीन भी इस पद के उम्मीदवार है. 

सचिव पद पर चार उम्मीदवार 

सचिव पद के लिए एबीवीपी ने रिया छाबड़ी, एनएसयूआई ने नम्रता चौधरी और एआईएसए-एसएफआई ने स्टैंजिन डेसक्यॉन्ग को मैदान में उतारा है. इसके अलावा पंकज कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं. 

संयुक्त सचिव पद पर भी 4 प्रत्याशी 

संयुक्त सचिव पद के लिए एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह, एनएसयूआई के गोपाल चौधरी और एआईएसए-एसएफआई गठबंधन के भी परिजात उम्मीदवार है. इसके अलावा विशेष यादव भी इस पद के लिए मैदान में है. 

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच चुनाव 

चुनाव को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ और साउथ कैंपस में सुरक्षा बढ़ाई गई हैं. पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है. नॉर्थ कैंपस को सुरक्षा के लिहाज से 5 जोन और 23 सेक्टर में बांटा गया है. कॉलेज गेट और दूसरे प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग और पिकेट लगाए गए हैं. चुनाव से पहले कैंपस में हुई कुछ घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है. चंद्रबाग रोड, रोबिन रोड और यूनिवर्सिटी रोड समेत कुछ प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं. 

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

LEAVE A REPLY