कथित साजिश के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में जेल में बंद भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को दोषी करार दिया गया है। अमेरिका की एक अदालत ने निखिल गुप्ता के खिलाफ हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को सही मानते हुए कुल 235 महीने कैद की सजा सुनाई है। वर्ष के हिसाब से देखें, तो यह करीब 19 साल बनते हैं। बता दें, अमेरिका में निखिल गुप्ता के ऊपर आरोप हैं कि उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले अमेरिकी आतंकी और खालिस्तानी अलगाववादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची थी।
खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश का मामला, निखिल गुप्ता को 19 साल की सजा
खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में जेल में बंद भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को दोषी करार दिया गया है। अमेरिका की एक अदालत ने निखिल गुप्ता के खिलाफ हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को सही मानते हुए कुल 235 महीने कैद की सजा सुनाई है। वर्ष के हिसाब से देखें, तो यह करीब 19 साल बनते हैं। बता दें, अमेरिका में निखिल गुप्ता के ऊपर आरोप हैं कि उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले अमेरिकी आतंकी और खालिस्तानी अलगाववादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची थी।
अमेरिकी मीडिया कि रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूयॉर्क की साउथ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में निखिल गुप्ता की सुनवाई करीब 80 मिनट तक चली। मामले की सुनवाई कर रहे जज विक्टर मारेरो ने अंत में अपना फैसला सुनाया और 55 वर्षीय गुप्ता को 235 (19 साल 7 महीने) महीने कैद की सजा सुना दी है। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने निखिल गुप्ता की भूमिका को खतरनाक बताते हुए और भी सख्त सजा देने की मांग की थी। अभियोजन पक्ष के वकील ने निखिल गुप्ता को करीब 294 महीने करीब 24 साल की सजा सुनाने की मांग की थी। जिस दौरान अदालत में यह सुनवाई चल रही थी। उसी दौरान अदालत के बाहर खालिस्तानी अलगाववादियों और पन्नू के समर्थकों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। उनके हाथों में खालिस्तानी झंड़े और निखिल गुप्ता के पुतले थे।
निखिल गुप्ता ने आरोपों को किया है स्वीकार
खालिस्तानी आतंकी की हत्या की कथित साजिश के मामले में गिरफ्तार किए गए निखिल गुप्ता ने सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है। गुप्ता ने पन्नू की हत्या की सुपारी देने और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों को स्वीकार कर लिया था। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान भी गुप्ता ने इस साजिश में शामिल होने पर अफसोस व्यक्त किया। गुप्ता ने कहा कि उन्हें पन्नू की हत्या की साजिश रचने का गहरा पछतावा है।
दूसरी तरफ पन्नू ने भी इस सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज करवाया। उसने कहा कि इस हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद वह अपने नियमित दिनचर्या का पालन नहीं कर पा रहा है। इस घटना के बाद उसे मानसिक रूप से परेशानी उठानी पड़ी है। गौरतलब है कि पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। अमेरिकी सरकार ने इसे अमेरिका की धरती पर अमेरिकी नागरिक की हत्या के प्रयास का मामला माना है। इसके अलावा कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद यह मामला और तूल पकड़ गया था। भारत और कनाडा के रिश्तों में खालिस्तानियों की वजह से ही दरार आनी शुरू हुई थी।
भारत का घोषित आतंकी है गुरुपतवंत सिंह पन्नू
अमेरिकी आतंकी और खालिस्तानी अलगाववादी पन्नू भारत विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। वह अपने संगठन सिख्स ऑफ जस्टिस के माध्यम से भारत में युवाओं को भड़काने की कोशिश करता रहता है। पन्नू कई बार भारत के डिप्लोमैट्स को जान से मारने की धमकी दे चुका है। इतना ही नहीं वह एयर इंडिया के विमानों को उड़ाने और अमेरिका और कनाडा में मौजूद हिंदू समुदाय को भी धमकियां दे चुका है। भारत सरकार ने जुलाई 2020 में पन्नू को आतंकवादी घोषित कर दिया था। भारत ने इसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस निकलवाने की कोशिश भी की थी।




























































