चीन की यात्रा से वाइट हाउस लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप भारत की आर्थिक नीतियों की तारीफ करने लगे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर भारत की तरफ अमेरिका का सेंट्रल बैंक भी कम ब्याज दरें रखता तो उनकी जीडीपी 15 से 20 पर्सेंट पर पहुंच सकती थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने ब्याद दरें कम रखी हैं और इस वजह से उनकी जीडीपी 7 पर्सेंट है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व सिस्टम को FED कहा जाता है। इसका काम फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के माध्यम से ब्याज दरों को नियंत्रित करना और मुद्रा आपूर्ति करना होता है। भारत में यही काम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करता है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, सेंट्रल बैंक एक राजनीतिक संस्था की तरह काम करती है और इसीलिए ब्याद दरें बहुत ज्यादा हैं। उन्होंन कहा कि अगर फेड ब्याज दरें कम रखे तो आर्थिक स्थितियां बेहतर हो जाएं। उन्होंने कहा कि इससे देश को कर्ज चुकान में भी फायदा मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि अगर इस बात पर सेंट्रल बैंक अमल करता तो हमारी जीडीपी 4 पर्सेंट ना होती बल्कि 15 से 20 पर्संट होती।
भारत का उदाहरण
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की विकास दर अच्छी है क्योंकि वहां ब्याज दरें कम हैं। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप का फेड के साथ टकराव कोई नया नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप कई बार सेंट्रल बैंक से ब्याज दरें कम करने को कह चुके हैं लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में जेरोम पॉवेल को रिजर्व बैंक का चेयरमैन बनाया था। हालांकि उनके कहने पर भी उन्होंने ब्याद दरों में कोई कटौती नहीं की।
अपने ही बनाए रिजर्व बैंक के चेयरमैन से भिड़े ट्रंप
बाद में पॉवेल के साथ डोनाल्ड ट्रंप के संबंध इतने बिगड़े कि उन्होंने फेडरल रिजर्व के हेडक्वार्टर की मरम्मत तक पररोक लगा दी। पॉवेल का कहना था कि बिल्डिंग के रेनोवेशन का खर्च 1.88 अरब डॉलर से बढ़कर 2.46 अरब डॉलर हो गया है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप इसे देखने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पॉवेल केवल पैसे की बर्बादी कर रहे हैं। उन्होंने पॉवेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी। मई 2026 में पॉवेल का कार्यकाल खत्म हो गया। हालांकि वह सेंट्रल बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में शामिल हैं। वहीं केविन वार्श रिजर्व बैंक के चेयरमैन हैं।
वाइट हाउस लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने चार दिनों में दुनिया के 20 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात की और दो व्यापार समझौतों के अलावा 10 अन्य समझौते किए हैं। ट्रंप ने अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समूह ‘क्वाड’ के नेताओं के साथ अपनी बैठक का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘हमने आर्थिक सुरक्षा के मुद्दों पर सहयोग के लिए पहली बार ‘क्वाड ब्यूरो लीडर्स फोरम’ की घोषणा की, ‘क्वाड एसआई एक्सेलेरेटर’ की शुरुआत की और समुद्री सुरक्षा एवं निगरानी अभियानों पर नए सहयोग पर सहमति जताई।’




























































