लाल चूड़ियां सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं। यही वजह है कि शादी के दौरान या बाद में भी महिलाएं अपने हाथों में लाल चूड़ियां पहनती हैं। इनका चटख रंग हाथों में बहुत खूबसूरत लगता है। प्लेन कांच की चूड़ियां और भी सुंदर लगने लगती हैं, जब आप इनका सेट बनाकर पहनती हैं। गोल्डन बैंगल्स या दूसरी चूड़ियों के साथ मिक्स कर के बहुत ही फैंसी लुक आता है। आजकल लाल चूड़ियों में भी कई तरह के डिजाइन ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप अपनी शादी में आउटफिट और ज्वैलरी के साथ मैच कर सकती हैं। होने वाली ब्राइड हैं या नई नवेली दुल्हन हैं, तो लाल रंग की चूड़ियों का ये सेट ट्राई कर सकती हैं।

प्लेन ग्लास बैंगल्स को ऐसे स्टाइल करें
प्लेन कांच की लाल चूड़ियों को आप रेनड्रॉप पैटर्न वाली चूड़ियों के साथ मिक्स कर के ऐसा सेट बना सकती हैं। इसके दोनों तरफ क्रिस्टल बैंगल्स स्टाइल करें। बहुत ही एलिगेंट लुक आता है। ऐसी चूड़ियों में हाथ अलग ही शाइन करते हैं।
बीच-बीच में लगाएं बैंगल्स
अगर आपके पास थोड़े हेवी गोल्डन बैंगल्स हैं, तो उन्हें आप लाल कांच की चूड़ियों के बीच-बीच में लगाकर इस तरह से पहन सकती हैं। चूड़ियां प्लेन कांच की रखें, वरना डिजाइन थोड़ा ओवर लग सकता है।