आपको बता दें कि गुरुवार को उत्तरी बांग्लादेश के लालमोनिरहाट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रहमान बांग्लादेश में फिर एकबार हिंसा भड़क चुकी है। शुक्रवार तड़के तारिक रहमान की सरकार में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के सिलहट स्थित घर पर पेट्रोल बम फेंका गया। इसके कुछ ही घंटों के बाद कबीर ने कहा कि शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे देश में हिंसा फैलाई जा रही है। उन्होंने इसे आतंकवादी गतिविधि माना। वहीं, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बिना नाम लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है।
हुमायूं कबीर ने इस हमले के बाद कहा, “अब अवामी लीग आतंकवादी संगठन बनकर रह गया है। कहीं पेट्रोल बम फेंक दिया तो कहीं आग लगाकर भाग गए।” आपको बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी पर आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत ही प्रतिबंध लगा हुआ है।
सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उपायुक्त मो. अफजल हुसैन ने बताया कि मंत्री के घर पर हुए पेट्रोल बम हमले में किसी की मौत या कोई अन्य नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस हमले में शामिल लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
तारिक रहमान ने भारत पर लगाए आरोप
वहीं, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने आरोप लगाया है कि अवामी लीग के विरोध प्रदर्शन को बॉर्डर पार बैठे लोग चला रहे हैं। भारत ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया और बांग्लादेश को लेकर अपना पुराना रुख दोहराया कि वह पड़ोसी देश के साथ अच्छे और सकारात्मक रिश्ते चाहता है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल से इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि बांग्लादेश के अंदरूनी घटनाक्रम पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करना है।
आपको बता दें कि गुरुवार को उत्तरी बांग्लादेश के लालमोनिरहाट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रहमान ने कहा कि अवामी लीग के नेताओं ने बांग्लादेश और उसके लोगों के हितों पर ध्यान नहीं दिया है। भारत का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बॉर्डर के उस पार का देश, जहां वे भाग गए हैं, उनका मालिक है। उन मालिकों को खुश करने के लिए, उन्होंने फिर से बांग्लादेश और उसके लोगों के खिलाफ साजिश शुरू कर दी है।




























































