जालसाज अब पेंशनभोगियों को अपने जाल में फंसा रहे

0
20

ताकि उनसे पैसे ऐंठ सकें। SBI ने इसी को लेकर लोगों को अलर्ट धोखेबाज अब पेंशनभोगियों को निशाना बनाकर उनकी जिंदगीभर की कमाई पर हाथ साफ करना चाहते हैं। इसी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पेंशनभोगियों को साइबर धोखाधड़ी के एक नए और तेजी से फैलते तरीके के बारे में चेतावनी दी है। इसमें जासलाज खुद को पेंशन विभाग का अधिकारी बताकर भरोसा जीतते हैं और ‘पेंशन पेमेंट ऑर्डर’ (PPO) अपडेट करने के बहाने पेंशनभोगियों से उनकी निजी जानकारी शेयर करने के लिए कहते हैं। एसबीआई ने लोगों को अलर्ट करने के लिए एक वीडियो टीजर भी शेयर किया है।

वीडियो में बताया गया है कि कैसे जालसाज लोगों की पेंशन से जुड़ी चिंताओं का फायदा उठाते हैं। पेंशन रुकने की बात कहकर डराते हैं और हड़बड़ी में उनसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक करके पर्सनल डिटेल शेयर करने के लिए बरगलाते हैं। एसबीआई ने कुछ सुरक्षित रहने के लिए टिप्स भी दिए हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

एसबीआई ने एक्स में लिखा है “साइबर जालसाज पेंशन अधिकारियों का रूप धरकर फर्जी मैसेज भेज सकते हैं, जिनमें संदिग्ध लिंक होते हैं। वे लोगों से ‘पेंशन पेमेंट ऑर्डर’ (PPO) अपडेट करने के नाम पर उनकी निजी जानकारी शेयर करने के लिए कहते हैं। लेकिन घबराएं नहीं! SBI के ‘कैप्टन Y’ – आपके साइबर रक्षक – आपकी मदद के लिए मौजूद हैं और आपको याद दिलाते हैं: कभी भी किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ अपनी निजी जानकारी शेयर करें। कोई भी कदम उठाने से पहले, हमेशा पूछें ‘क्यों?’। सतर्क रहें। सुरक्षित रहें!”

इस पोस्ट में 1 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें बताया गया है कि यह स्कैम असल में कैसे काम करता है। इसमें पेंशनभोगियों को सतर्क रहने और अपना निजी डेटा, OTP, ATM पिन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

पेंशनभोगियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

SBI की यह चेतावनी बताती है कि पेंशनभोगियों को ऐसे अनचाहे SMS, वॉट्सऐप मैसेज, फोन कॉल या ईमेल को लेकर बेहद सतर्क और सावधान रहना चाहिए, जिनमें यह दावा किया गया हो कि उनके PPO डिटेल को तुरंत अपडेट करने की आवश्यकता है। ऐसे मैसेजों में फर्जी वेबसाइट्स के लिंक, APK फाइल्स या अन्य ऐसे ऐप हो सकते हैं, जो लोगों को निशाना बनाते हैं और उनकी निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील डेटा चुरा लेते हैं।

इसलिए, यदि आप पेंशनभोगी हैं, तो अपनी पेंशन से जुड़े टेक्स्ट मैसेज, फोन कॉल या ईमेल का जवाब देने के बजाय, किसी भी बात की पुष्टि केवल आधिकारिक बैंकिंग माध्यमों से ही करें।

किसी बैंक का कर्मचारी या अधिकारी होने का दावा करने वाले व्यक्ति के साथ कभी भी OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक अकाउंट की डिटेल शेयर न करें। कोई भी असली बैंकिंग संस्थान आपकी वित्तीय समस्याओं को सुलझाने में मदद करने के लिए कभी भी आपसे पर्सनल डिटेल या पैसे नहीं मांगता है।

इसलिए, पेंशनभोगियों को कोई भी कदम उठाने से पहले बुनियादी तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए, भले ही कोई संदेश या ईमेल किसी आधिकारिक स्रोत से आया हुआ लगे

LEAVE A REPLY