रायबरेली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद रायबरेली के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति हेतु जलार्पण कार्यक्रम का भव्य एवं सफलतापूर्व संचालन किया गया। शासन के निर्देशों के अनुरूप जनपद के पेयजल नेटवर्क को सशक्त बनाते हुए ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। इस विशेष अवसर पर जनपद के विकास खण्ड-राही की ग्राम पंचायत मुलिहामऊ तथा विकास खण्ड-अमांवा की ग्राम पंचायत बंदीपुर में जल अर्पण कर हर घर नल से जल पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की गई। इस योजना के तहत जनपद में कुल 201 ग्राम पंचायतों “जल अर्पण” का कार्य सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिससे हजारों परिवारों को घर पर ही नल से शुद्ध जल प्राप्त होने लगा है।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के नेतृत्व में जनपद में जल जीवन मिशन के कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और योजनाबद्ध कार्य प्रणाली के तहत शेष सभी ग्रामों में जल अर्पण कराया जाना प्रस्तावित है। इस पेयजल योजना के तहत ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाने वाला पानी गुणवत्ता के मामले में स्वास्थयवर्धक तथा जल जनित बीमारी रहित हो। कुओं, तालाबों तथा बिना फिल्टर किये गये सामान्य किये गये भू-जल जैसे पारम्परिक स्रोतो की तुलना में योजना से उपलब्ध होने वाली पेयजल से जल जनित रोगो से छुटकारा मिलेगा, क्योंकि यह नियमित क्लोरीनेशन प्रक्रिया से गुजरकर घरों तक पहुंचता है। जिससे जल जनित बीमारियों का खतरा समाप्त हो रहा है।
अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजना से पेयजल की आपूर्ति सुबह-शाम निर्धारित समयानुसार की जाती हैं। योजना की सफलता और संरक्षण के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदरी अत्यन्त आवश्यक है इसलिए इन सभी ग्रामीणों की अपील की जाती है कि जल संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाए, आवश्यकता पूर्ण होने के बाद नल की टोटियों को बंद रखे। पानी का किसी भी प्रकार से अपव्यय न करें और अपने आसपास जल स्रोतों व पाइपलाइन संरचना को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर सहायक अभियन्ता शैलेन्द्र, अमित कुमार सिंह, अनुज कुमार, जूनियर इंजीनियर सचिन कुमार प्रजापति, धीरज कुमार, मो० आकिब अंसारी, अनीश कुमार, अमन सोनी तथा कार्यदायी संस्था मेसर्स एन०सी०सी० लि० के परियोजना प्रबंधक अनिल मण्डाला, ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद यादव, ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष, तथा अन्य विभागीय कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।




























































