जनपद रायबरेली के आईटीआई के दूरभाष नगर में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आयोजित हुआ शिविर

0
37


रायबरेली : मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में 01 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई०टी०आई० कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वृद्धाजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिविर में वरिष्ठ जन के भरण-पोषण, वरिष्ठ नागरिक अधिकार एक्ट 2007 के प्रावधान, वृद्धावस्था पेंशन व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सम्बन्ध में बताया गया। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा संचालित लीगल एड क्लीनिक कुण्डौली बछरावाँ में वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ जन हेतु सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस शिविर में वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनजंय प्रताप सिंह, लेखाकार हिमाँशु सिंह, सेवादार नीलम श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद, डाटा इन्ट्री आपरेटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पराविधिक स्वयं सेवक पूनम सिंह व अमिता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY