रायबरेली : मा० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 157वीं जयन्ती के अवसर पर मध्यस्थता, सुलह तथा वैकल्पिक विवाद निवारण एवं अहिंसा के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन ए०डी०आर० सेन्टर छजलापुर, रायबरेली में किया गया।
संगोष्ठी का शुभारम्भ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्पण करके किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वैकल्पिक विवाद निवारण के सम्बन्ध में अपने विचार रखते हुए मध्यस्थता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की और सभी को मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक वाद के निपटारे के लिए प्रेरित किया।
सचिव द्वारा अहिंसा के सम्बन्ध में बताया गया कि किसी भी प्राणी को तन, मन, कर्म, वचन और वाणी से कोई नुकसान न पहुँचाना। मन में किसी का अहित न सोचना, किसी को कटुवाणी आदि के द्वारा भी नुकसान न देना तथा कर्म से भी किसी भी अवस्था में, किसी भी प्राणी कि हिंसा न करना, यह अहिंसा है।
इस संगोष्ठी में पैनल अधिवक्ता हिमाँशु गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, पराविधिक स्वयं सेवक पूनम सिंह, रुचिता यादव, राजकमल, नागेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार तिवारी व समस्त स्टाप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे।
गाँधी जयन्ती के अवसर पर पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज रायबरेली व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस जागरुकता रैली को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस जागरुकता रैली में पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज से निकलकर गुरु प्रसाद मेमोरियल हॉस्पिटल चौराहा, जिलाधिकारी आवास, कानपुर रोड होते हुए पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज रायबरेली के प्रागंण में समाप्त हुए।
इस रैली के उपरांत विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत जागरुकता शिविर का भी आयोजन गाँधी जयन्ती के अवसर पर किया गया।
इस जागरुकता कार्यक्रम में प्रधानाचार्यो डॉ० स्मिता मिश्रा, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, डिप्टी चीफ एल०ए०डी०सी०एस० जय सिंह यादव, असिस्टेन्ट विपिन कुमार, पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति, किरन तिवारी, प्रीत सिंह, आशीष कुमार यादव व सैकडौ छात्राएँ उपस्थित रही।




























































