क्राइम और सस्पेंस से भरपूर कहानियां देखने का मन है? ओटीटी पर ऐसी कई सीरीज हैं, जिनमें हर केस के साथ नया ट्विस्ट देखने को मिलता है. यहां जानिए 4 चर्चित क्राइम सीरीज के बारे में. तो ओटीटी पर कई ऐसी शानदार सीरीज मौजूद हैं, जो शुरुआत से ही आपको स्क्रीन से बांधकर रखती हैं. इनमें पुलिस इनवेस्टिगेशन के साथ-साथ अपराधियों की मानसिकता और उनके अपराध करने के तरीकों को भी करीब से दिखाया गया है. आइए नजर डालते हैं ऐसी ही 4 चर्चित क्राइम सीरीज पर, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.
‘माइंडहंटर’
‘माइंडहंटर’ एक अमेरिकी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो सीरियल किलर्स की मानसिकता और उनके अपराध करने के तरीके को समझने की कोशिश करती है. इसकी कहानी 1970 के दशक के आखिर की है, जहां FBI एजेंट्स होल्डन फोर्ड और बिल टेंच कुख्यात अपराधियों से बातचीत कर उनकी सोच और व्यवहार को समझने की कोशिश करते हैं. सीरीज में कई खतरनाक सीरियल किलर्स के इंटरव्यू और उनसे जुड़ी इनवेस्टिगेशन को दिखाया गया है. ‘माइंडहंटर’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज को IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है.
‘ट्रू डिटेक्टिव’
‘ट्रू डिटेक्टिव’ का पहला सीजन एक रहस्यमयी और डार्क मर्डर केस की कहानी है. इसमें मैथ्यू मैककोनहे और वुडी हैरेलसन ने डिटेक्टिव रस्ट कोल और मार्टिन हार्ट का किरदार निभाया है. दोनों 1995 में हुए एक सीरियल किलर केस की जांच करते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, केस की कई चौंकाने वाली परतें सामने आती हैं और कहानी और भी दिलचस्प होती जाती है. IMDb पर इस सीजन की रेटिंग 8.8 है. पहला सीजन 8 एपिसोड का है और भारत में इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
दिल्ली क्राइम’
शेफाली शाह की पॉपुलर सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में पुलिस की नजर से बड़े और चर्चित अपराधों की जांच की कहानी दिखाई गई है. सीरीज में शेफाली शाह के अलावा रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग लीड रोल में हैं. इसके पहले सीजन की कहानी 2012 के दिल्ली गैंगरेप केस की पुलिस जांच से प्रेरित है. वहीं, अगले सीजन में अलग-अलग अपराधों और उनकी जांच की कहानियां दिखाई गई हैं. ‘दिल्ली क्राइम’ की IMDb रेटिंग 8.4 है और इसके तीनों सीजन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं
‘फार्गो’
‘फार्गो’ एक क्राइम, ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर एंथोलॉजी सीरीज है, जिसमें मर्डर, अपराध और पुलिस इन्वेस्टिगेशन की अलग-अलग कहानियां देखने को मिलती हैं. सीरीज की हर कहानी में अपराध और उसके पीछे छिपे रहस्यों को अलग अंदाज में दिखाया गया है.
इसमें बिली बॉब थॉर्नटन, मार्टिन फ्रीमैन और एलिसन टोलमैन जैसे कलाकार नजर आए हैं. ‘फार्गो’ को IMDb पर 8.8 की शानदार रेटिंग मिली है. ये अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.





























































