मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम के बड़े भाई श्री वदन का भावुक वीडियो वायरल हुआ है।

0
3

मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले श्रीवदन ने बिना पैसे की किसी के अपने भाई के एक फोन और मुलाकात के लिए तरसने का दर्द बयां किया। तेलगु सिनेमा जगत में ‘हास्य ब्रह्मा’ के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी अद्भुत कॉमिक टाइमिंग से 1000 से अधिक फिल्मों में दर्शकों को हंसाने वाले ब्रह्मानंदम हमेशा अपनी निजी जिंदगी और पारिवारिक बातों को लाइमलाइट से दूर ही रखते आए हैं। उनके दो बेटे हैं, बड़े बेटे राजा गौतम अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं और छोटे बेटे सिद्धार्थ निर्देशन के क्षेत्र में प्रयासरत हैं, लेकिन हाल ही में ब्रह्मानंदम अपने किसी सिनेमाई प्रोजेक्ट के कारण नहीं, बल्कि अपने बड़े भाई श्री वदन के एक बेहद भावुक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गए हैं।

सिर्फ एक फोन करके पूछ ले कैसे हो अन्ना: श्री वदन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ब्रह्मानंदम के बड़े भाई श्रीनिवास वदन की आंखों में अपने छोटे भाई से दूर होने का गहरा दर्द साफ देखा जा सकता है। श्री वदन ने भारी मन से बताया कि वे छह भाई-बहन थे, जिनमें से चार का निधन हो चुका है और अब केवल वे दोनों ही जीवित बचे हैं। अपने गांव में अकेले जीवन यापन कर रहे श्री वदन ने रुंधे गले से कहा, ‘मैं बस इतना चाहता हूं कि वह एक बार फोन करके पूछे, अन्ना… श्रीनिवास अन्ना, कैसे हो तुम? मेरे लिए यही सबसे बड़ा संतोष होगा।’ स्टारडम के डर से खुद जाने में संकोच

श्री वदन वर्तमान में ब्रह्मामगारी मंदिर में पूजा-पाठ का काम करके अपना जीवन बिता रहे हैं। उनका कहना है कि वे उस मंदिर से मिलने वाली थोड़ी-बहुत आय में खुश हैं और ईश्वर की कृपा से उनका जीवन ठीक चल रहा है। जब उनसे पूछा गया कि वे खुद ब्रह्मानंदम के हैदराबाद स्थित घर क्यों नहीं जाते तो उन्होंने ईमानदारी से अपनी झिझक बयां की। उन्होंने बताया कि ब्रह्मानंदम आज सिनेमा की दुनिया में बहुत बड़े मुकाम पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में खुद उनके घर जाने में एक डर और संकोच महसूस होता है कि वहां जाने पर कैसा माहौल होगा। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा व्यक्ति खुद आगे बढ़कर किसी छोटे को पुकारता हैतो उसे हिम्मत और खुशी मिलती है।

वह एक बड़े एक्टर हैं। हो सकता है कि वह फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हों, लेकिन मुझे फोन करने के लिए एक-दो मिनट तो जरूर निकाल सकते हैं।

खुद भी कभी कलाकार बनने की थी चाहत

श्री वदन ने भावुक होते हुए यह भी साझा किया कि लगभग 30-40 साल पहले उन्हें भी एक कलाकार बनने का शौक था। वह खुद भी गाने गाते थे और नाटकों में अभिनय करते थे। हालांकि समय के साथ उनकी राहें बदल गईं और उनका छोटा भाई सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच गया। श्री वदन का कहना है कि वे अच्छी तरह समझते हैं कि ब्रह्मानंदम एक बड़े स्टार हैं और उनके बाहर निकलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। इसलिए वह यह मांग भी नहीं कर रहे कि ब्रह्मानंदम उनके घर आएं। वह बस अपने छोटे भाई से अपनी जगह बुलाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि ब्रह्मानंदम बस एक बार उन्हें याद करके यह कह दें, ‘अन्ना, हैदराबाद आ जाओ, मुझे तुमसे मिलना है।’ बड़े भाई का यह भावुक वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के दिलों को भी पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।

LEAVE A REPLY