डीएम की अध्यक्षता में सीएमआईएस के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

0
31

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का रखा जाए विशेष ध्यान- डीएम


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस के अंतर्गत जनपद में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं व अन्य परियोजनाओं (सड़क को छोड़कर) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, वित्तीय स्थिति तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों के निष्पादन की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न की जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यदायी संस्थाएं नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विभागवार निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनके अवरोधों का तत्काल निराकरण कर कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रत्येक परियोजना की अद्यतन प्रगति सीएमआईएस पोर्टल पर समय से दर्ज की जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित विभाग निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करें।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि निर्माणाधीन विद्यालय, स्वास्थ्य संस्थान एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY