कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

0
24

वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं – डॉ0 मनोज पाण्डेय

यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है – मा० मंत्री

रायबरेली : मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उ०प्र० सरकार डॉ० मनोज कुमार पाण्डेय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के विकास खण्ड राही अंतर्गत ग्राम कटिहार (पोस्ट भाव) में “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत वृक्षारोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माताजी के नाम एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मा० मंत्री ने कहा कि देश में आज मा0 प्रधानमंत्री जी के आहवान पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारम्भ हुआ है, जिसका आज मुझे शुभ अवसर मिला है और मैने अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाकर जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मै लोगों से आहवान करता हूँ अपने जनपद के लोगों से अपने क्षेत्र के लोगों से कि इस दिन को यादगार बनाये और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। अपनी माँ के नाम पौध रोपण कर उनकी नियमित देखभाल करें यह हमारा अपनी माँ के प्रति सम्मान होगा।
मा० मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। मा० मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।
डीएफओ प्रखर मिश्र ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में वृहद वृक्षारोपण कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके अन्तर्गत आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगभग 8 लाख पौधे रोपित कराये जायेंगे।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी उबैर्दुरहमान, जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी व एनसीसी के छात्र/छात्राएं तथा क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
—————00000—————

LEAVE A REPLY